Explore

Search

March 7, 2026 12:34 pm

7k network

पोस्टऑफिस आये दिन बंद रखता है । शाखा डाकपाल कोसमन्दा की लापरवाही ।

 

Oplus_393250

रिपोर्टर-हरिश राठौर-

जांजगीर चाम्पा–जांजगीर चाम्पा जिले में ग्रामीण क्षेत्रों में सबसे बडा पोस्टऑफिस कोसमन्दा ग्राम पंचायत का है।जहाँ कोसमन्दा के अलावा घठोली, कोटाडबरी, चरन नगर,प्रकाश इन्डस्ट्रीज, जाटा आदि गाँवो का चिट्ठी, पार्सल,पोस्ट ऑफिस का सम्पूर्ण लेंन देन कोसमन्दा पोस्ट ऑफिस से ही होता है।

केन्द्र सरकार द्वारा पोस्ट ऑफिस को मिनी बैंक का दर्जा देने के बाद काम-काज और भी बढ़ गया है। आई पी पी बी के अलावा पेंशन,किसान सम्मान निधि,आर डी,फिक्स डिपॉजिट, पी एम आवास की राशी भी पोस्ट ऑफिस में भेजी जा रही है।

शाखा डाक पाल अनन्या रॉव आये दिन पोस्ट ऑफिस को बंद बाहर चली जाती है जिससे पोस्ट ऑफिस बंद हो जाता है इसके अलावा कई दिन बिना बताये  बन्द रखती है।जिसके कारण  पोस्ट ऑफिस के उपभोक्ताओं को भारी परेशानियों नक सामना करना पड़ रहा है। अनन्या रॉव  को कोसमन्दा पोस्ट ऑफिस में पदस्थ हुवे कुछ ही महीने हुवे है।इसके पहले जो प्रभार में था उनके कार्य कुशलता के नाम से आज हजारो की संख्या में खाता धारक बने हुवे है। पर आज स्थिति उलट सा है वर्तमान में पदस्थ शाखा डाक पाल की कार्य लापरवाही से उपभोक्ताओं को परेशानियां उठानी पड़ रही है।

उपभोक्ताओं ने फोन के माध्यम से व ग्राम पंचायत ने लिखित में किया शिकायत।

शाखा डाक पाल अनन्या रॉव की कार्य पर लापरवाही को देखते हुवे उपभोक्ताओं ने उपसंभागीय निरीक्षक कोरबा व संभागीय निरीक्षक बिलासपुर को फोन के माध्यम से व ग्राम पंचायत द्वारा लिखित में शिकायत किया जा चुका है इसके बावजूद उनके कार्यशैली पर कोई प्रभाव नही पड़ा है उसके बाद भी आये दिन पोस्ट ऑफिस बंद मिलता है

Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy